मेरे पास आना तुम
तुम जिस दिन हार जाओगे,
तब मेरे पास आना..
मैं समझूंगी
तुम्हारी हार में छुपे जीत के सन्देश को.
तुम जिस दिन रोना चाहोगे,
उस दिन मेरे पास आना,
मैं दूंगी,
जगह तुम्हे सुबकने को!
जानती हूँ,
जब तुम दुबारा जीत जाओगे ,
अगली बार जब तुम मुस्कुराओगे,
तुम नहीं याद करोगे मेरा नाम....
दोस्त, पर ये याद रखना
समय का चक्र चलता रहता है,
बुरा वक़्त फिर से आये तो,
बिन बुलाये मुझे,
वही आस-पास पाओगे!
बुरा तो लगेगा बहुत,
जब यु मुस्कुराके भूल जाओगे...
पर फिर भी सब्र करना सिखा है
थोड़े में जीना सिखा है!
इंसानियत और अपनेपन का पाठ
ज्यादा पढ़ लिया था
बालपन में,
जब कोई नहीं आएगा पास तुम्हारे,
तब मेरे पास आना तुम......:)
गूंज झाझारिया
तब मेरे पास आना..
मैं समझूंगी
तुम्हारी हार में छुपे जीत के सन्देश को.
तुम जिस दिन रोना चाहोगे,
उस दिन मेरे पास आना,
मैं दूंगी,
जगह तुम्हे सुबकने को!
जानती हूँ,
जब तुम दुबारा जीत जाओगे ,
अगली बार जब तुम मुस्कुराओगे,
तुम नहीं याद करोगे मेरा नाम....
दोस्त, पर ये याद रखना
समय का चक्र चलता रहता है,
बुरा वक़्त फिर से आये तो,
बिन बुलाये मुझे,
वही आस-पास पाओगे!
बुरा तो लगेगा बहुत,
जब यु मुस्कुराके भूल जाओगे...
पर फिर भी सब्र करना सिखा है
थोड़े में जीना सिखा है!
इंसानियत और अपनेपन का पाठ
ज्यादा पढ़ लिया था
बालपन में,
जब कोई नहीं आएगा पास तुम्हारे,
तब मेरे पास आना तुम......:)
गूंज झाझारिया
लेबल: मेरी कविता




