अथाह प्रेम
सहमा सा बस जलता कोई..
प्रेम को अपनाने की जिद में,
कंधो पर प्यार लिये,
रात भर डरता कोई....'
"प्रेम अपनाने से क्या होगा?
क्या पाया वही प्रेम होगा?
जलते तो यूँ भी हो,
उसको पाकर सिमटता ही हर कोई..."
'अथाह तो होगा ही,
समंदर की तरह...
गहरे में उतरकर.
जल में डूब कर ही तरता कोई..'
"समंदर तो खारा ठहरा,
प्यासे ही रह जाना है..
तरता तो गंगा में है..
उसी तट पर रमता कोई..."
'मुझे बस पाना है..
पाकर ही सजता कोई..
उसे हासिल करना है ,
उसी के लिए जीता कोई...'
"अपनाओगे कैसे?
बस पाने के लिए इतनी जलन?
पीकर ही जल सकता कोई..
अपनाकर ही खो सकता कोई..."
लेबल: मेरी कविता

.jpg)
.jpg)

